टाइगर से प्रोफेशनल दूरी बनाना चाह रही है दिशा!

0
4461

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी, टाइगर श्राफ से प्रोफेशनल दूरी बनाना चाह रही हैं। टाइगर और दिशा के रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा होती रहती हैं लेकिन दोनों ही इस बात को स्वीकार करने से हमेशा इनकार करते रहे हैं। कहा जाता है कि दिशा को टाइगर उनकी फिल्मों के चुनाव में काफी मदद कर रहे हैं। वे दिशा को सलाह देते रहते हैं। हालांकि पहले दिशा टाइगर की सलाह लेना पसंद भी करती थीं। लेकिन अब चर्चा है कि दिशा अब इस बात से परेशान हो गयी हैं कि हमेशा उन्हें लेकर खबरें बनती रहती हैं। उनके काम से अधिक टाइगर और उनके रिश्तों के बारे में खबरें आती हैं।