आगरा में 71 कंटेनमेंट जोन, प्रशासन ने शहर के सभी स्मारक अभी बंद रखने का फैसला किया

0
1865

आगरा. केंद्र सरकार ने 6 जुलाई यानी आज से स्मारकों को एहतिहात के साथ खोलने की इजाजत दी है। लेकिन, आगरा में कोरोना के हालात को देखते हुए प्रशासन ने ताजमहल समेत दूसरे ऐतिहासिक स्मारकों को फिलहाल बंद रखने का फैसला लिया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि ताजमहल, आगरा फोर्ट, अकबर का मकबरा जैसे मॉन्यूमेंट्स अभी बफर जोन में हैं।

डीएम के मुताबिक आगरा में पिछले 4 दिन में कोरोना के 55 नए केस आए। वहां 71 कंटेनमेंट जोन हैं। इन इलाकों में पर्यटकों की आवाजाही होने से संक्रमण और फैल सकता है।

आगरा में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 हजार 295 पहुंच चुका है। 1 हजार 59 मरीज ठीक हो चुके। अभी 146 एक्टिव केस हैं। संक्रमण की वजह से 90 लोगों की जान चली गई।