झाईयां

0
1091

जब शरीर में विटामिन, कैल्शियम आदि की कमी आ जाती है या चेहरे की देखभाल नहीं की जाती या फिर गर्भावस्था के दौरान किन्ही कारणों से चेहरे पर झाईयां झलकने लगती हैं तब चेहरे की सारी रौनक समाप्त हो जाती है।

चेहरे पर गालों और नाक पर हल्के या गहरे धब्बे दिखाई देते हैं। जो अक्सर तितली के पंखो की तरह दिखाई देती हैं। जो लडकियाँ और महिलाएं अपने खाने-पीने का ध्यान नहीं रखती उनके चेहरे पर झाईयां दिखाई पडती हैं। गर्भवती महिलाओं में यदि विटामिन या आयरन की कमी हो, तब भी ये दिखाई पडती हैं। अन्य कारण जैसे खून का अधिक बहना, बार-बार गर्भपात होना, अनियमित मासिक धर्म सम्बन्धी समस्याओं के कारण भी झाईयां हो जाती हैं। ऐसे में अपने चिकित्सक से तथा ब्यूटीशियन से सलाह लेनी चाहिए। यदि स्वस्थ भोजन लिया जाय और नियमित रूप से व्यायाम किया जाय तब चेहरे पर आने वाली झाईयों से बचा जा सकता है और चेहरे की सुन्दरता को बनाए रखा जा सकता है।

इस समस्या से बचने के लिए पानी अच्छी मात्रा में पीना चाहिए:

अधिक पानी पीना चाहिए।

नीबूं पानी पीना चाहिए।
काला चना, सफेद चना, मुंग और मोठ का सेवन करना चाहिए।
मोसमी, संतरा और आंवला का सेवन करना चाहिए।
नियमित रूप से सालाद का सेवन करें।
चिकित्सक की सलाह से मल्टी विटामिन गोली ले सकते हैं।
मक्खन व तले हुए पदार्थ के सेवन से बचें।
ब्युटीशियन की सलाह पर चेहरे की मसाज करवा सकते हैं।

कुछ ऐसी जानकारियां जिन्हे त्वचा और जरूरत के अनुसार प्रयोग में लाया जा सकता है।

पौदीना, तुलसी, मेथी के पत्तो को पीस कर उसका रस चेहरे पर लगायें।
खीरे का रस चेहरे पर लगाते रहना चाहिए।
कभी-कभी छाछ को चेहरे पर लगाना चाहिए।
भीगे बादाम को संतरे के रस मे पीस कर चेहरे पर लगायें।
टमाटर, गाजर और खीरे का रस मिला कर चेहरे पर लगायें।
झाईयां धूप मे गहरी होती हों तो मसूर की दाल को पीस कर दूध की सहायता से चेहरे पर लगा सकते हैं।
एक चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और कुछ नींबू की बूंदे मिला कर मलाई की सहायता से पेस्ट बना कर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट के बाद धो लें।
साफ-सुथरे सिलबट्टे पर दूध की सहायता से जॉयफल घिस कर झाईयों वाले स्थान पर या पूरे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद ताजा पानी से धो लें।
कभी-कभी चेहरे पर टमाटर या कच्चा आलु मलें और 15 मिनट बाद धो लें।
अरहर की दाल को रात भर पानी में भिगो कर रख लें और सुबह पीस कर पेस्ट बना लें और दहीं मिला कर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें।
शहद में कुछ बूंदे नींबू की मिला कर चेहरे पर लगाया जा सकता है।
2 चम्मच टमाटर के रस में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिला कर चेहरे पर लगाए फायदा मिलेगा।
खरबूजे के बीज को पानी की सहायता से पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाए।

सफेद ज़ीरा, काला ज़ीरा, सरसों और काले तिल बराबर-बराबर मात्रा में मिला कर दूध की सहायता से पेस्ट बना कर झाईयों पर लगाने से फायदा मिलता है।