मेहंदी जब रंग लाए

0
2057

मेहंदी लगाने के लिए मेहंदी की पत्तियों को सुखा कर पीस कर पॉउड़र बना लें या बाज़ार से मेहंदी का पॉउड़र खरीद लें। इस पॉउड़र को मलमल के कपड़े से दो बार छान लें। मेहंदी का पेस्ट बनाते समय इसमें नींबू का तथा मेहंदी का तेल (नीलगिरी तेल) की कुछ बूंदे मिला लें और इस पेस्ट को 2-3 घंटे के लिए रख दें।

इसके अलावा पानी में इमली और चायपत्ती ड़ाल कर उबाल लें और इस पानी से मेहंदी का पेस्ट भी बना सकते हैं।

मेहंदी का पेस्ट प्लास्टिक के कोण में ड़ालें और अच्छी तरह बन्द करलें। कोण की सहायता से हाथों पर और पावं पर मनचाहा ड़िज़ाईन बना सकते हैं। मेहंदी लग जाने के बाद सूखने देना चाहिए। सूखने के पश्चात (नींबू के रस में चीनी घोल लें) मेहंदी पर ये रस रूईं की सहायता से लगा लेना चाहिए।

4-5 घंटों के बाद मेहंदी को ध्यानपूर्वक हटाएं। सरसों के तेल की सहायता से भी हटा सकते हैं। परंतु 12 घंटों तक हाथों पर पानी न लगाएं।

कुछ टिप्स मेहन्दी उतारने के बाद गहरा रंग पाने के लिए

* मेहंदी उतारने के बाद हाथों पर विक्स मलें।

* मेहंदी उतारने के बाद हाथों पर अचार में से तेल निकाल कर लगाएं।

* तवे पर 3-4 लौंग ड़ाल कर सेकें और इसका धुआं हाथों पर लें।