मीठा खाने वाले सावधान! सेहत को हो सकता है नुकसान

0
1806

कई लोगों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है, ऐसे में वे इस ओर ध्यान नहीं देते कि अत्यधिक मीठा खा रहे हैं जिससे उनकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है। अगर आप भी ज्यादा शक्कर युक्त चीजें खा रहे हैं तो जान लीजिए कि इससे आपको कौन से नुकसान हो सकते हैं –

डायबिटीज का खतरा
अगर आपके परिवार में किसी को डायबिटीज है, तो बेशक आपको शक्कर का प्रयोग कम से कम करना चाहिए, क्योंकि यह अनुवांशिक रूप से डायबिटीज का कारण बन सकती है।

खुजली
शक्कर का अत्यधिक प्रयोग करना, आपके गुप्तांगों में खुजली की समस्या पैदा कर सकता है। इतना ही नहीं यह गुप्तांगों द्वारा अत्यधिक तरल स्राव और संक्रमण के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।

हृदय रोग
शक्कर या मीठी चीजों का अधिक सेवन करना, हृदय की नलियों में वसा का जमाव कर उसे ब्लॉक करता है और नली को अंदर से संकरा कर देता है। इससे हृदय रोगों या हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।

एक्जिमा
त्वचा पर भी शक्कर का अधिक सेवन बुरा असर डाल सकता है। यह त्वचा में खुजली, लालिमा या अन्य परेशानियां पैदा कर सकता है। एक शोध के अनुसार शक्कर का प्रयोग एक्जिमा की संभावना को बढ़ा देता है।

हड्डियां कमजोर
दांतों की ऊपरी परत के अलावा इसका प्रयोग आपकी हडि्डयों को कमजोर करने में भी मुख्य भूमिका निभाता है। इसके अलावा ऑस्टियोपोरासिस जैसी समस्याओं के लिए भी शक्कर का अधिक सेवन जिम्मेदार है।