भारत में इस साल प्री-मानसून सीजन में गर्मी ने तोड़ा 2016 का रिकार्ड

0
843
Photo: Sci Tech Daily

गौरतलब है कि तापमान में बढ़ोतरी की प्रवृत्ति को व्यापक रूप से समझने के लिए सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) के शोधकर्ताओं ने सतही वायु तापमान, भूमि की सतह के तापमान और सापेक्ष आर्द्रता ताप सूचकांक को कवर करके तापमान प्रवृत्तियों का विश्लेषण किया है।
इस समय गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ सालों को देंखें को गर्मी हर साल अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर हर साल नए रिकार्ड बना रही है। विज्ञान और पर्यावरण संस्थान के शोध के मुताबिक, देश के दूसरे सबसे गर्म प्री-मानसून सीजन के रूप में इस साल गर्मी ने 2016 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विज्ञान और पर्यावरण संस्थान के शोधकर्ताओं का कहना है कि सर्दी और मानसून के बाद के मौसम तेजी से गर्म हो रहे हैं।
अध्ययन के अनुसार, इस साल दिल्ली में भूमि की सतह का तापमान 2010 के बाद से सबसे अधिक रहा है। इतना ही नहीं दिल्ली में तीनों तापमान मापदंडों पर उम्मीद से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि तापमान में बढ़ोतरी की प्रवृत्ति को व्यापक रूप से समझने के लिए सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) के शोधकर्ताओं ने सतही वायु तापमान, भूमि की सतह के तापमान और सापेक्ष आर्द्रता ताप सूचकांक को कवर करके तापमान प्रवृत्तियों का विश्लेषण किया है।