रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन और डॉक्टर तरुण कुमार पर दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस

0
2109

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मामले में बार फिर रिया चक्रवर्ती एनसीबी दफ्तर पहुंची हुईं थीं। एनसीबी ऑफिस में आज रिया से दूसरे दिन की पूछताछ की गई। एनसीबी के उप महानिदेशक मुथा जैन ने बताया कि दिनभर चली पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को उनके घर वापस भेज दिया गया है। मंगलवार को फिर उनसे पूछताछ की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का केस दर्ज कराया है। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रिया चक्रवर्ती के वकील मनेशिंद के अनुसार 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत को उनकी बहन प्रियंका सिंह ने राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार से फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन भेजा था। उस प्रिस्क्रिप्शन में उन दवाओं का जिक्र था, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत आता है और इसकी मनाही है।