दुनिया का तीसरा सबसे संक्रमित देश भारत

0
1576

नई दिल्ली. भारत में कोरोनावायरस के मामले रविवार को रूस से ज्यादा हो गए। यहां 6 लाख 95 हजार 396 मरीज हो गए, जबकि रूस में 6 लाख 81 हजार 251 मरीज हैं। इसके साथ ही भारत दुनिया में तीसरा सबसे संक्रमित देश हो गया है। पिछले 10 दिन के आंकड़े देखें तो भारत में मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। रूस में जहां 67 हजार 634 केस मिले जबकि भारत में 2 लाख 919 मामले सामने आए।

भारत में 6.95 लाख केस होने में 158 दिन लगे। भारत में रोजाना औसतन 22 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। भारत में जून में 3 लाख 87 हजार 425 मामले सामने आए। यहां 21 जून के बाद से हर दिन 15 हजार से ज्यादा मामले मिल रहे हैं। वहीं, हर दिन सामने आने वाले मामलों में 4 जुलाई को यहां सबसे ज्यादा 24 हजार 18 मरीज मिले।