महिला ने तोड़ा दुनिया की सबसे लंबे पलकों के बाल का रिकॉर्ड,

0
790

पेइचिंग: चीन में दुनिया की सबसे लंबी पलकों वाली महिला ने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस महिला के पलकों के बाल (बरौनी) की लंबाई आठ इंच मापी गई है। महिला का दावा है कि यह पलकें उसे भगवान बुद्ध ने उपहार के रूप में दी हैं। चीन के दक्षिणी शहर चांगझोउ की रहने वाली यू जियानजिया ने 2016 में 4.88 इंच की पलकों के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। तब से यह रिकॉर्ड उन्हीं के नाम पर दर्ज है।