एक ही दिन में खुली तीन बार लॉटरी, मिले 36 करोड़ रुपए से ज्यादा

0
1724

अमेरिका के न्यूजर्सी शहर में एक व्यक्ति के भाग्य ने ऐसा साथ दिया कि वह एक ही दिन में लगातार तीन बार लॉटरी जीतकर करोड़पति बन गया। रॉबर्ट स्टेवार्ट नाम के सेवानिवृत यूनियन पाइल ड्राइवर ने अगस्त में पांच लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 36 करोड़ का जैकपॉट जीता।
उसे जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वह दौड़कर फिर से दो लॉटरी खरीदने चला गया। उस दिन रॉबर्ट का भाग्य उस पर इतना मेहरबान था कि उसकी तीनों लॉटरी खुल गईं। दूसरी लॉटरी में उसे 500 डॉलर और तीसरी लॉटरी में उसे 100 डॉलर की राशि मिली।
रॉबर्ट ने बताया कि इससे पहले उसने सबसे ज्यादा 2,500 अमेरिकी डॉलर का इनाम जीता था। यह जैकपॉट जीतने के बाद मैंने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। उन्हें रॉबर्ट की बातों पर भरोसा नहीं हो रहा था। उन्होंने आगे कहा कि इस राशि का इस्तेमाल मैं अपने दोस्तों और परिवार की जिस तरह से संभव हो पाएगा, मदद करने में करुंगा।